लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिये कोविड 19 के सभी प्रोटोकॉल की पालना जरूरी : गहलोत

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:48 IST

Open in App

जयपुर, सात मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से स्वयं एवं दूसरों को संक्रमित होने से बचाने के लिये लोगों को कोविड 19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ ये बताते हैं कि कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों को अचानक डायबिटीज, हृदय एवं श्वास रोग हो रहे हैं, उन्हें थकावट महसूस होती है एवं उनकी याददाश्त कमजोर हो जाती है।

गहलोत ने कहा,‘‘यह जरूरी है कि हम सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर स्वयं एवं दूसरों को संक्रमित होने से बचाएं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की इन परेशानियों का कारण पता करने के लिए अमेरिका एक अरब डॉलर और ब्रिटेन 1.85 करोड़ पाउंड खर्च कर अनुसंधान कर रहे हैं।

एक बयान में गहलोत ने कहा कि भारत सरकार ने बजट में हेल्थ रिसर्च के लिए सिर्फ 2663 करोड़ की राशि ही आवंटित की है जो वित्त वर्ष 2020-21 के संशोधित अनुमान 4062 करोड़ से 34.4 फीसद कम है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस संक्रमण अभी कितने समय तक रहेगा यह नहीं कहा जा सकता इसलिए मेरी केन्द्र सरकार से मांग है कि सरकार को स्वास्थ्य अनुसंधान का खर्च बढ़ाकर कोविड-19 पर व्यापक शोध करना चाहिए। यह अनुसंधान ही इन सब परेशानियों का कारण एवं निवारण बता सकेगा।’’

इस महामारी के अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार ने इस बजट में वायरस जनित बीमारियों की जांच, उपचार और रिसर्च के लिए जयपुर में इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड वॉयरोलोजी की स्थापना करने की घोषणा की है।

आशा है कि इस संस्थान की स्थापना से भविष्य में ऐसी बीमारियों पर जल्दी काबू पाने में सहयोग मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं