लाइव न्यूज़ :

बंगाल में बहुप्रतीक्षित परिवर्तन लाने के लिए ममता बनर्जी को हराना जरूरी: शाह

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:28 IST

Open in App

नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल), 30 मार्च नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी की जीत के प्रति विश्वास जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि बंगाल में बहुप्रतीक्षित परिवर्तन लाने के लिए तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को हराना जरूरी है।

नंदीग्राम पार्टी कार्यालय में शाह ने संवाददाताओं से कहा,‘‘भाजपा की विजय का अंतर इतना ज्यादा होना चाहिए कि कोई नेता फिर कभी जनता को झूठे वादे कर बेवकूफ बनाने के बारे में न सोचे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नंदीग्राम में ममता दीदी को हराकर आप पश्चिम बंगाल में बहुप्रतीक्षित परिवर्तन ला सकते हैं। आप उन्हें यहां हराइये, तृणमूल राज्य के अन्य हिस्सों में अपने आप हार जाएगी।’’

नंदीग्राम में हाल ही में हुई बलात्कार की घटना पर शाह ने कहा कि बनर्जी द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जाने के बाद भी राज्य में महिलाएं सुरक्षित क्यों नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह महिलाओं की सुरक्षा की बात करती हैं। यहां क्या स्थिति है? जहां वह नंदीग्राम में हैं, वहां से चंद किलोमीटर दूर एक महिला से बलात्कार हुआ है।’’

इससे पहले शाह ने पार्टी का दमखम दिखाते हुए नंदीग्राम में एक बड़ा रोडशो किया। प्रचार के दौरान उनके साथ शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह