लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के योजनाबद्ध और गैर योजनाबद्ध इलाकों को सार्वजनिक परिवहन सेवाओं से जोड़ना जरूरी :सीएसई

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त सेंटर फॉर साइंस ऐंड इन्वायरन्मेंट (सीएसई) ने मंगलवार को कहा कि यदि राष्ट्रीय राजधानी के योजनाबद्ध और गैर योजनाबद्ध इलाकों को समान रूप से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं से नहीं जोड़ा गया तथा वहां तक पहुंच स्थापित नहीं किया गया तो दिल्ली प्रदूषण के और अधिक गिरफ्त में चली जाएगी।

हरित थिंक टैंक, सीएसई ने दिल्ली की 16 योजनाबद्ध और गैर योजनाबद्ध कॉलोनियों में जमीनी स्तर पर एक सर्वेक्षण किया और पाया कि गैर योजनाबद्ध बस्तियां बड़े शहरों से संपर्क, पहुंच की वहनीयता और सेवाओं तथा परिवहन के बुनियादी ढांचों तक पहुंच के संदर्भ में योजनाबद्ध बस्तियों की तुलना में कई बार नुकसान वाली स्थिति में रहती है।

सीएसई ने एक बयान में कहा कि दिल्ली में सभी बस्तियां-- योजनाबद्ध और गैर योजनाबद्ध--परिवहन सेवाओं से समान रूप से बखूबी जुड़ी हुई नहीं हैं तथा वहां तक पहुंचने को सुगम नहीं बनाए जाने से राष्ट्रीय राजधानी पैदल चलने, साइकलिंग या सार्वजनिक परिवहन जैसे यात्रा के सतत एवं कम उत्सर्जन वाले स्वरूपों को पूरी तरह से लागू करने में नाकाम हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल