लाइव न्यूज़ :

बारहवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करना जरूरी है : कर्नाटक के शिक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: May 23, 2021 22:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 मई कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने रविवार को कहा कि विद्यार्थियों के हित में द्वितीय वर्ष प्री-यूनिवर्सिटी (बारहवीं कक्षा) परीक्षा आयोजित करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न पहलुओं और केंद्र के सुझावों कों ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा।

केंद्र के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित सभी राज्यों के शिक्षामंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद मंत्री ने किसी न किसी रूप में परीक्षा आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया क्योंकि कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की तैयारी करते हैं।

इसी माह के प्रारंभ में कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि का हवाला देते हुए बारहवीं कक्षा की परीक्षा स्थगित कर दी थी जो 24 मई को शुरू होने वाली थी।

मंत्री के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार कुमार ने कहा कि कोविड के पूरी तरह नियंत्रण में आ जाने के बाद प्रक्रिया सरल बनाकर परीक्षाएं आयोजित करना पर्याप्त रहेगा।

उन्होंने सुझाव दिया , ‘‘ यदि परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाती हैं तो अगस्त में परिणाम घोषित किया जाना संभव होगा ताकि नीट, जीट, सीईडी, आईसीएआर और अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं अगस्त में उपयुक्त तारीखों पर आयोजित की जा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल