लाइव न्यूज़ :

न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि राज्य के तीनों अंग मिलकर काम करें : रिजिजू

By भाषा | Updated: November 26, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर कानून मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि यह आवश्यक है कि राज्य के तीनों अंग -- कार्यपालिका, विधायिक और न्यायपालिका मिलकर काम करें ताकि नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि हालांकि संविधान शक्तियों के अलगाव के सिद्धांत के आधार पर बना है, लेकिन इसमें यह भी वर्णित है कि सरकार के तीनों अंगों के सुचारू तरीके से कामकाज के लिए सौहार्दपूर्ण संबंध होने चाहिए।

उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस पर रिजिजू ने न्यायपालिका की प्रशंसा की जिसने कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के दौरान भी न्याय के दरवाजे खुले रखे थे।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने न्याय प्रदान व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है लेकिन देश की अदालतों ने इस दौरान समय की जरूरतों के अनुरूप व्यवहार किया और सभी के लिए न्याय के दरवाजे खुले रखने की खातिर नवाचार वाले सूचना संचार प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया।

केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि कोविड-19 शुरू होने के बाद उच्चतम न्यायालय में डेढ़ लाख से अधिक डिजिटल सुनवाई हुई। 25 उच्च न्यायालयों और जिला अदालतों ने मिलकर करीब डेढ़ करोड़ डिजिटल सुनवाई की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग