लाइव न्यूज़ :

मुंबई पहुंचने वाले घरेलू यात्रियों के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना जाना जरूरी: बीएमसी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 19:55 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ की वजह से बढ़ती चिंताओं के बीच मुंबई नगर निकाय ने बुधवार को शहर के हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले सभी घरेलू यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य कर दिया है। यह जांच रिपोर्ट 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक परिपत्र में मुंबई हवाई अड्डे के संचालक को नए नियम के बारे में सभी घरेलू विमान कंपनियों को अवगत कराने को कहा है।

निर्देश के मुताबिक, मुंबई हवाई अड्डा संचालक सभी घरेलू विमान कंपनियों को अवगत कराएं कि वे मुंबई में उतरने वाले किसी भी यात्री को आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के बिना विमान में न चढ़ने दें और यह रिपोर्ट 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

नगर निकाय ने कहा है कि परिवार में संकट की स्थिति जैसे अपवाद स्वरूप मामले में आरटी-पीसीआर जांच से छूट दी जा सकती है और मुंबई में हवाई अड्डे पर जांच की जा सकती है।

बीएमसी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के निर्देश दो दिसंबर रात 11 बजकर 59 मिनट से लागू होंगे।

इस बीच शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) के निजी संचालक ने बुधवार को कहा कि भारत पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए जरूरी उपाय कर लिए गए हैं। नए दिशा-निर्देश आज से प्रभावी हो गए हैं।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ (बी.1.1529) को चिंता वाला स्वरूप घोषित किया है।

सीएसएमआईए ने कहा कि उसने आने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए अतिरिक्त जांच और विश्राम सुविधाओं सहित विस्तृत व्यवस्था की हैं।

नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, भारत की यात्रा करने या भारत से होकर जाने की योजना बना रहे यात्रियों को ‘एयर सुविधा’ पोर्टल पर स्वघोषणा फॉर्म भरना है जिसमें उन्हें अपनी पिछले 14 दिनों की यात्रा के बारे में जानकारी देनी है। साथ में पासपोर्ट की प्रति, कोविड-19 की आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच की निगेटिव रिपोर्ट जमा करनी है जो यात्रा शुरू करने से 72 घंटे से ज्यादा पुरानी न हो और जांच रिपोर्ट की प्रमाणिता घोषित करनी है।

पांच साल से कम उम्र के बच्चों को आगमन पूर्व और आगमन पश्चात जांच से छूट दी गई है, लेकिन यात्रा के दौरान या घर में पृथक-वास में रहने के दौरान उनमें कोविड के लक्षण दिखते हैं तो उनकी जांच की जाएगी।

सीएसएमआईए ने कहा कि 'जोखिम वाले' देशों से राज्य आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से सात-दिन तक संस्थागत पृथक-वास में रहना होगा और ऐसे यात्रियों की राज्य में पहुंचने के दूसरे, चौथे और सातवें दिन आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच भी होगी।

यदि कोई यात्री संक्रमित पाया जाता है, तो उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। अगर उसकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो भी उसे सात दिन के लिए घर में पृथक-वास में रहना होगा।

जोखिम वाले देशों को छोड़कर अन्य मुल्कों से आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे पर अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच करानी होगी और रिपोर्ट निगेटिव आने पर 14 दिन तक घर में पृथक-वास में रहना होगा जबकि संक्रमित पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

वहीं स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र में उच्च जोखिम वाले देशों से लौटे छह यात्री अबतक कोविड से संक्रमित पाए गए हैं।

इसमें एक शख्स मुंबई का है, जिसके बाद बीएमसी ने कड़े उपाय लागू किए हैं

महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार रात नए दिशा-निर्देश जारी किए थे। केंद्र सरकार ने 'जोखिम वाले देशों की सूची की घोषणा की है।

अपडेट सूची के अनुसार, "जोखिम वाले’ देशों में यूरोपीय देश, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल