लाइव न्यूज़ :

एयरो शो के लिए कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य : भारतीय वायुसेना अधिकारी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:47 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 जनवरी कर्नाटक के येलाहांका स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर तीन से पांच फरवरी के बीच होने वाले 13वें द्विवार्षिक एयरो इंडिया-2021 शो में भाग लेने वालों के लिए कोविड-19 की नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

आयोजन के लिए जारी तैयारियों के बीच भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि शो में शामिल होने या देखने के लिए कोविड-19 की नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया गया है।

येलाहांका वायुसेना स्टेशन के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कोमोडोर शैलेन्द्र सूद ने कहा, ‘‘जो भी शो देखना चाहते हैं उन्हें कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, उसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।’’

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट अधिकतम 72 घंटे पुरानी हो सकती है।

एयरो इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, शो देखने के लिए रिपोर्ट 31 जनवरी की होनी चाहिए।

आयोजकों ने तय किया है कि 15,000 से ज्यादा लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रोजाना सिर्फ 3,000 लोगों को अनुमति मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू