लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में विक्रेताओं के लिए कीटनाशी प्रबंधन पाठ्यक्रम का प्रमाणपत्र जमा कराना अनिवार्य

By भाषा | Updated: December 7, 2021 10:32 IST

Open in App

नोएडा, सात दिसंबर गौतम बुद्ध नगर में कीटनाशक दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए इसके विक्रेताओं को कीटनाशी प्रबंधन पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य कर दिया है। अगर कोई विक्रेता प्रमाणपत्र जमा नहीं करता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए कीटनाशक दवा विक्रेताओं को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि प्रशासन ने उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं के विक्रेताओं के लिए कीटनाशी प्रबंधन पाठ्यक्रम में प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया है। अगर कोई दुकानदार निर्धारित समय में अपना प्रमाणपत्र जमा नहीं करवाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद में कीटनाशक दवाओं की 150 से अधिक दुकानें हैं। गांव और कस्बों में कोई भी व्यक्ति बीज, उर्वरक तथा कीटनाशक की दुकान खोल लेता है तथा किसानों को उर्वरक एवं कीटनाशक दवाएं बेचना शुरू कर देता है जबकि दुकानदारों के पास कोई डिग्री नहीं होती। उन्होंने बताया कि अब कीटनाशी प्रमाणपत्र धारक ही उर्वरक और कीटनाशक दवा बेच सकेंगे।

उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। दुकानदार अपनी दुकानों से संबंधित मामलों का निस्तारण इसमें करवा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल