लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से गुजरात आने वालों के लिए निगेटेव कोविड-19 जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया

By भाषा | Updated: March 24, 2021 15:38 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 मार्च गुजरात सरकार ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया है और यह जांच 72 घंटे से पहले नहीं करायी गयी हो।

राज्य सरकार ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में भारी वृद्धि के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जारी किये गये आदेश में कहा कि पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 के मामलों के संपर्कों की पहचान के दौरान पाया गया कि बड़ी संख्या में संक्रमित लोग महाराष्ट्र से लौटे थे।

उसने कहा कि महाराष्ट्र से गुजरात आने वाले लोगों को अनिवार्य स्क्रीनिंग से भी गुजरना होगा।

स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव वनराज सिंह पधियार द्वारा जारी किये गये आदेश में कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र से केवल वे लोग ही गुजरात में प्रवेश करने के पात्र होंगे जिन्होंने अपनी यात्रा से 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर जांच करायी हो और जांच परिणाम निगेटिव हो। ’’

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 23 मार्च को 28,699 नये मरीजों के सामने आने के राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 25,33,026 हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल