लाइव न्यूज़ :

'अगर वह बलात्कार पीड़िता है तो भाजपा आईटी प्रमुख का वीडियो शेयर करना गैरकानूनी', हाथरस मामले पर NCW प्रमुख ने कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: October 4, 2020 07:20 IST

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पीड़िता की मां वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियो में पीड़िता की मां बेहद ही सहज नजर आ रही हैं। वहीं उनकी बेटी की रोने की आवाज आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देNCW ने बीजेपी आईटी प्रमुख अमित मालवीय द्वारा हाथरस महिला की एक वीडियो शेयर करने पर सवाल उठाए हैं। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पीड़िता की मां वीडियो ट्वीट किया था।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने बीजेपी आईटी प्रमुख अमित मालवीय द्वारा 19 वर्षीय हाथरस दलित महिला की एक वीडियो शेयर करने पर सवाल उठाए हैं। NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा , 'अगर वह बलात्कार की शिकार है तो ये वीडियो को ट्वीट करने की घटना वास्तव में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और यह पूरी तरह से अवैध भी है।'

भारतीय दंड संहिता प्रावधानों के तहत कोई भी व्यक्ति जो किसी ऐसे व्यक्ति की पहचान का खुलासा करता है जो यौन उत्पीड़न का शिकार होता है या उसके संदिग्ध होने पर उसे दो साल तक की कैद हो सकती है। इंडियन एक्सप्रेस को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने बताया कि उन्होंने अभी वीडियो नहीं देखा है, लेकिन अगर इसमे महिला की पहचान का खुलासा हुआ है तो यह निश्चित रूप से आपत्तिजनक था और आयोग इस पर संज्ञान लेगा और मालवीय को नोटिस देगा।

बता दें कि बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पीड़िता की मां वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियो में पीड़िता की मां बेहद ही सहज नजर आ रही हैं। वहीं उनकी बेटी की रोने की आवाज आ रही है। वीडियो को शूट करने वाला जब पीड़िता की मां से पूछती हैं कि क्या हुआ तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पीछे से बेटी को संदीप नामक लड़का ने पकड़ लिया। गांव का ही लड़का है संदीप। दर्द में कराहती लड़की भी संदीप का नाम लेती है। 

वीडियो बनाने वाले ने जब पूछा कि क्या किया उसने तो मां और पीड़िता दोनों ने बताया कि नाड़ काट लिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी के आईटी सेल ने लिखा कि यूपी को बदनाम करने की साज़िश रचने वालों को एक्सपोज़ करने वाला वीडियो, घटना के तत्काल बाद माँ का बयान।

टॅग्स :हाथरसउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया