लाइव न्यूज़ :

किसानों को न्याय दिलाना सबका कर्तव्य है: राहुल

By भाषा | Updated: October 9, 2021 15:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की घटना की पृष्ठभूमि में शनिवार को कहा कि किसानों को न्याय दिलाना सबका कर्तव्य है।

उन्होंने कांग्रेस की ओर से ‘स्पीकअप फॉर किसान न्याय’ हैशटैग से चलाए गए सोशल मीडिया अभियान के तहत ट्वीट कर यह टिप्पणी की।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज खाना खाते समय उन अन्नदाता के बारे में सोचिए, जो देश का पेट भरने के लिए अपना खून-पसीना देते हैं। उन्हें न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है।’’

इस अभियान के तहत कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ित किसानों के लिए आवाज उठाई।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया, ‘‘देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक तरफ गृह राज्य मंत्री के बेटे की गाड़ी जानबूझकर किसानों को रौंदती हुई निकल जाती है और देश की सत्तारूढ़ पार्टी उन किसानों के साथ नहीं बल्कि उनके खिलाफ खड़ी हुई नज़र आती है।’’

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने दावा किया, ‘‘जलियांवाला बाग़ नरसंहार के बारे में सुना था, लेकिन शायद कभी हमने सोचा नहीं था कि ऐसा कोई नरसंहार हमें आज़ाद भारत में भी कहीं देखने को मिलेगा। अपनी मेहनत से देशवासियों का पेट भरने वाले अन्नदाता को ही भाजपा नेताओं ने कुचल दिया।’’

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध करने के दौरान हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल