लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावों के नतीजों से स्पष्ट है कि कांग्रेस को अन्य दलों को हल्के में नहीं लेना चाहिए: राकांपा

By भाषा | Updated: November 22, 2020 22:08 IST

Open in App

पणजी, 22 नवंबर राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को यहां कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने दिखाया है कि अगर कांग्रेस अन्य दलों को हल्के में लेना जारी रखेगी, तो भविष्य में होने वाले चुनावों में भी वोटों का बंटवारा होगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बिहार और अन्य राज्यों में हुए चुनावों के परिणामों ने संकेत दिया कि कांग्रेस को अन्य दलों को साथ लेकर चलना चाहिए और "जमीनी हकीकत को समझना चाहिए"।

गोवा में राकांपा के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पटेल ने कहा कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी आगामी गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर ऐसा कोई गठबंधन नहीं बनता है, तो राकांपा अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और (गोवा में) सरकार बना सकती है।’’

हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में, भाजपा-जद(यू) गठबंधन ने राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को मात देकर सत्ता बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की।

पटेल ने कहा, “बिहार और अन्य राज्यों में हुए चुनावों के परिणामों ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि कांग्रेस और अन्य दलों को वास्तविकता को समझने के लिए अपनी सोच का दायरा बढ़ाना चाहिए और कांग्रेस को अन्य दलों को साथ लेकर चलने पर व्यापक विचार करना चाहिए।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अगर कांग्रेस अन्य दलों को हल्के में लेती है, तो यह मतों के विभाजन की ओर ले जाएगा।"

गोवा में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इस बीच, पटेल ने दावा किया कि अन्य दलों के कई नेता पिछले कुछ हफ्तों से उनके संपर्क में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो