लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण पर न्यायालय के आदेश से स्पष्ट है कि सरकार की नीतियां बेतुकी: कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि टीकाकरण के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय की ओर से दिए आदेश से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार की नीतियां बेतुकी हैं।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले से टीकाकरण को लेकर कांग्रेस एवं उसके नेतृत्व के रुख की पुष्टि हुई है।

उन्होंने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के आदेश ने साबित कर दिया है कि कोरोना पर सरकार की नीतियां बेतुकी, बेमेल, और बेकार हैं। कांग्रेस पार्टी शुरू से कहती आ रही है कि कोरोना पर सरकार की नीतियां असंगत और अनुपयोगी हैं। हमारे इस रुख की कानूनी रूप से पुष्टि हुई है।’’

वरिष्ठ वकील ने कहा, ‘‘अगर संक्षिप्त में कहा जाए तो ये उच्चतम न्यायालय का आदेश तीन-चार मुद्दों पर केंद्रित है। एक है टीके की कमी, दूसरा है कि टीकों के दाम में एकरूपता नहीं है, तीसरा यह कि कीमतें अलग अलग क्यो हैं और चौथा यह कि टीके के वितरण में विसंगति है।

सिंघवी ने सवाल किया, ‘‘100 प्रतिशत टीकाकरण कब और कैसे होगा? आखिर यह कैसे साबित होगा कि 100 प्रतिशत टीकाकरण एक जुमला या नारा नहीं है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार से हम यही कहना चाहते हैं कि आप पहेलियां तो बुझा सकते हैं, आप हमारा मजाक तो उड़ा सकते हैं, लेकिन किसी और बहाने से ही सही कम से कम जो हमने प्रस्ताव रखे थे, उनके ऊपर अमल तो करिए, कदम उठाइए।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों को वित्तीय मदद देने और टीकाकरण को लेकर कांग्रेस नेतृत्व ने जो सुझाव दिए थे, उन सरकार को अमल करना चाहिए।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को केंद्र से कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण नीति से जुड़ी अपनी सोच को दर्शाने वाले सभी प्रासंगिक दस्तावेज और फाइल पर की गयी टिप्पणियां रिकॉर्ड पर रखे तथा कोवैक्सीन, कोविशील्ड एवं स्पूतनिक वी समेत सभी टीकों की आज तक की खरीद का ब्योरा पेश करे।

शीर्ष अदालत ने म्यूकरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) की दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताने को कहा है। इसके अलावा निशुल्क टीकाकरण के संबंध में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से दो सप्ताह के भीतर अपना रुख बताने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos