लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के आंकड़ों को दर्ज करने में होती है समय की बर्बादी, निजी प्रयोगशालाओं ने कहा

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच पहले से ज्यादा जांच कर रही निजी प्रयोगशालाओं ने कहा है कि आईसीएमआर की वेबसाइट पर डाटा अपलोड करने में बहुत वक्त जाया हो रहा है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर कोविड-19 की जांच का काम देख रही जेनेस्ट्रिंग लैब की डॉ गौरी अग्रवाल ने कहा कि प्रयोगशाला में हर दिन करीब 8000 नमूनों की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कर्मियों की उपलब्धता और डाटा दर्ज करना एक बड़ी चुनौती है। अगर कोई कर्मी संक्रमित हो जाता है तो पूरे सिस्टम को फिर से व्यवस्थित करना पड़ता है।’’

अग्रवाल ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चीज भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की वेबसाइट पर डाटा दर्ज करने और राज्य सरकार के साथ इसे साझा करने में बहुत समय जाया होता है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रयोशालाएं इस बार पहले से बेहतर तैयारी की स्थिति में है।

डॉ. डांग लैब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ अर्जुन डांग ने बताया कि अक्टूबर और नवंबर की तुलना में वर्तमान में दोगुणा नमूनों की जांच की जा रही है।

उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी प्रयोगशालाएं हर किसी को सेवा नहीं मुहैया करा पा रही है क्योंकि संसाधन बहुत सीमित हैं।

डॉ. डांग ने सुझाव दिया कि सरकार डाटा संग्रह को स्वचालित बना सकती है क्योंकि आईसीएमआर के पोर्टल पर आंकड़े दर्ज करने में बहुत कर्मियों को लगाना पड़ता है और वक्त की बर्बादी होती है।

बहरहाल, कोर डायग्नोस्टिक्टस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश चौहान ने कहा, ‘‘वर्तमान में हम अपनी ज्यादातर रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर दे देते हैं। स्वचालित प्रणाली में निवेश के कारण डाटा प्रबंधन और मामले दर्ज करने की प्रक्रिया सुगम बनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू