लाइव न्यूज़ :

‘‘जिंदगी तमाशा’’ फिल्म को पाकिस्तान की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना जाना राहत की बात है: खूसत

By भाषा | Updated: December 20, 2020 18:46 IST

Open in App

(राधिका शर्मा)

नयी दिल्ली, 20 दिसम्बर पाकिस्तान फिल्म अभिनेता और निर्माता सरमद खूसत ने कहा है कि उनकी फिल्म ‘‘जिंदगी तमाशा’’ को लेकर हुए विवाद के बाद इसे 93वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म के लिए पाकिस्तान की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया और यह उनकी टीम के लिए बड़ी राहत की बात है। उन्होंने खुद को एक जिम्मेदार निर्देशक बताया।

यह फिल्म तब विवादों में घिर गई थी जब देश की राजनीतिक पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान ने 24 जनवरी को इस फिल्म के रिलीज होने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। पार्टी ने फिल्म पर ईशनिंदा के आरोप लगाये थे।

फिल्म ‘‘जिंदगी तमाशा’’ का प्रीमियर पिछले साल बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था।

खूसत ने लाहौर से जूम पर एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पाकिस्तान में समस्याएं हैं, वे बड़े पैमाने पर सेंसर करेंगे या फिल्मों से कुछ अंशों को हटाएंगे। यह हम सभी को बुरी तरह से प्रभावित करता है।’’

कई सेंसर बोर्ड द्वारा दो बार मंजूरी दिए जाने के बावजूद, फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज किया जाना बाकी है।

41 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि यह फिल्म संकट में घिर गई थी क्योंकि कुछ लोगों को फिल्म को लेकर आपत्ति थी लेकिन अब यह पाकिस्तान से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में जा रही है और यह एक बड़ी राहत की बात है।

उन्होंने कहा कि चित्रकला और मूर्तिकला के विपरीत, सिनेमा को बड़ी संख्या में दर्शकों द्वारा देखा जाता है इसलिए वह सुनिश्चित करते हैं कि उनकी कहानी किसी को भी प्रभावित न करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान