लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेताओं की यह नीति रही है कि कोई भी सौदा या अनुबंध बिना कमीशन के न हो: भाजपा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर भाजपा ने मंगलवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हैलीकॉप्‍टर घोटाला मामले में कांग्रेस के नेताओं के नाम सामने आने को लेकर छपी खबरों का हवाला देते हुए विपक्षी पार्टी से अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की यह नीति रही है कि कोई भी सौदा या अनुबंध बिना कमीशन के न हो।

इस मामले में कांग्रेस से अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जीप घोटाले से लेकर बोफोर्स और अन्य घोटालों तक अपने फायदे के लिए कांग्रेस नेताओं ने रक्षा सौदों का ‘‘मजाक’’ बनाकर रख दिया।

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हैलीकॉप्‍टर घोटाला मामले के प्रमुख आरोपियों को लेकर मीडिया में छपी एक खबर को हवाला देते हुए प्रसाद ने कहा, ‘‘जब भी किसी रक्षा सौदे की चर्चा करिए कांग्रेस के कुछ नेताओं का नाम आना ही है।’’

मीडिया में छपी खबर के हवाले से भाजपा नेता ने कहा कि घोटाले के आरोपियों ने कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं का नाम लिया है जिनमें सलमान खुर्शीद, अहमद पटेल और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे रतुल पुरी के नाम शामिल हैं।

प्रसाद ने कहा , ‘‘कोई रक्षा सौदा बिना लूट के नही हुआ और इन सब में कहीं न कहीं कांग्रेस के नेताओं के नाम आते हैं या उनके परिवार से जुड़े लोग फायदा लेते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के नेता, कांग्रेस के अध्यक्ष, कांग्रेस के युवराज, देश को बताएं। इनके कई नेताओं का जिक्र आया है। इसके बारे में क्या कहना है? मना करने से काम नहीं चलेगा। प्रमाण है। बहुत ही गंभीर विषय है। कांग्रेस को इसका जवाब देना पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में 3,600 करोड़ रुपये की राशि से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए वीवीआईपी अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीदने की बात हुई थी और दो साल 2012 में मीडिया रिपोर्ट आ गई की इसमें घोटाला हुआ है।

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे लेकिन इसमें प्रभावी कार्रवाई 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद हुई और इस मामले में गिरफ्तारियां भी हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों