लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘तूफान’ में मुक्केबाज की भूमिका निभाने में मुझे बहुत खुशी मिली: फरहान

By भाषा | Updated: June 30, 2021 15:54 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने बुधवार को कहा कि आगामी फिल्म ‘तूफान’ में मुक्केबाज की भूमिका को निभाने में उन्हें बहुत ‘‘खुशी” मिली। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा चरित्र है जो उन्हें 1995 की हिट फिल्म “रंगीला” में ब्लैक मार्केट में फिल्म टिकट बेचने वाले आमिर खान के तेज तर्रार चरित्र मुन्ना की याद दिलाता है।

अख्तर ने खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म “दिल चाहता है’’ में 20 साल पहले उनके साथ काम किया था। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सोचते थे कि किसी सुपरस्टार को ऐसा किरदार निभाने में कितना मजा आता होगा जिसका रवैया किसी की परवाह न करने वाला होता होगा।

अख्तर ने फिल्म के ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मुझे अजीज अली जैसे बेपरवाह आराम-परस्त किरदार निभाने में मजा आया। मैंने जब ‘रंगीला’ में आमिर खान को देखा था, तो सोचा था कि उन्हें ऐसा पात्र निभाने में कितना मजा आया होगा जो जैसा महसूस करता है, वह कह सकता है। एक बेफिक्र सा रवैया है। मुझे जब यह फिल्म करने का मौका मिला तो मुझे बहुत खुशी हुई।”

यह फिल्म 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

डोंगरी की सड़कों के अजीज अली उर्फ अज्जू भाई नाम के एक गुंडे के एक प्रेरणादायक खेल ड्रामा के तौर पर प्रचारित ‘तूफान’ मुक्केबाजी की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है और यह इसके मुख्य किरदार के असफल होने और शानदार वापसी की कहानी बयां करती है।

दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में फिल्माई गई ‘तूफान’ का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है और इसकी पटकथा अंजुम राजाबाली और विजय मौर्य ने लिखी है।

अख्तर ने इस किरदार में रच-बस जाने में मदद करने का श्रेय सह-अभिनेता हुसैन दलाल को दिया है जो नागपाड़ा के ही रहने वाले हैं। अभिनेता ने नागपाड़ा के लोगों का भी शुक्रिया किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर