लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं के घृणास्पद भाषण के मामले में उसका अलग पैमाना हो जाता है: उमर

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:59 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 फरवरी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जब भाजपा नेताओं के घृणास्पद भाषण की बात आती है, तो इस पार्टी का पूरी तरह से अलग पैमाना हो जाता है।

जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में पिछले साल जिला विकास परिषद चुनावों के दौरान एक रैली में कथित तौर पर ‘‘घृणास्पद भाषण’’ देने के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत नेकां के नेता हिलाल लोन को गिरफ्तार किये जाने के बाद उमर अब्दुल्ला का यह बयान आया है।

अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि भाजपा के नेताओं के घृणास्पद भाषण की बात जब आती है तो उनका पूरी तरह से अलग पैमाना हो जाता है। हिलाल लोन एक भाषण देते हैं और उनके खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया जाता है।

लोन की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर भाजपा के मंत्रियों, सांसदों और इसके ‘‘आईटी सेल’’ के सदस्यों पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ सांप्रदायिक जुनून भड़काने के लिए मामला दर्ज किए जाने लगें तो देश की जेलों में जगह नहीं बचेगी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत सरकार ‘घृणास्पद भाषण’ के लिए यूएपीए के तहत मुख्य धारा के कश्मीरी नेताओं के खिलाफ बेशर्मी के साथ मामले दर्ज कर रही है। सच्चाई यह है कि अगर अल्पसंख्यकों के खिलाफ सांप्रदायिक जुनून भड़काने के लिए भाजपा के मंत्रियों, सांसदों और इसके ‘‘आईटी सेल’’ के सदस्यों पर मामले दर्ज किए जाएं तो देश की जेलों में पर्याप्त जगह नहीं बचेगी।’’

नेशनल कांफ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन के बेटे लोन के खिलाफ उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा जिले के हाजिन में एक पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में यूएपीए की विभिन्न धाराएं लगाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू