आईटी, ईडी की टीमों ने हरियाणा कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:36 IST2021-03-17T20:36:01+5:302021-03-17T20:36:01+5:30

IT, ED teams raided premises associated with Haryana Congress MLA Dharam Singh Chhokar | आईटी, ईडी की टीमों ने हरियाणा कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की

आईटी, ईडी की टीमों ने हरियाणा कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की

चंडीगढ़, 17 मार्च आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संयुक्त टीमों ने बुधवार को हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि समालखा विधानसभा क्षेत्र में छोकर के आवास, एक पेट्रोल पंप और उनसे तथा उनके परिवार से जुड़े राज्य के विभिन्न स्थानों पर कुछ अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि गुड़गांव, पानीपत और चंडीगढ़ में भी छोकर से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की गई।

कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर पर ईडी और आयकर विभाग की छापेमारी की कड़ी निंदा करती हूं। सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर अपने विरोधियों को परेशान करना इस सरकार की आदत बन चुकी है। ऐसे कृत्यों से कांग्रेस पार्टी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।’’

शैलजा ने सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में इस छापेमारी को ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ करार दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा मामलों के पार्टी प्रभारी विवेक बंसल ने चंडीगढ़ में कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार यह संदेश देना चाहती है कि ‘‘जो कोई भी इसके खिलाफ आवाज उठाएगा, वह इस तरह की कार्रवाई का सामना करेगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह सरकार विपक्ष को नष्ट करना चाहती है और उनका मनोबल तोड़ना चाहती है। वे प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: IT, ED teams raided premises associated with Haryana Congress MLA Dharam Singh Chhokar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे