लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने मारा दिल्ली के कारोबारी समूह पर छापा, 1000 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी

By भाषा | Updated: October 24, 2019 05:50 IST

सीबीडीटी ने कहा कि समूह ने बेहिसाबी धन को इधर उधर करने के लिए दिल्ली और कोलकाता में मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल किया। इसमें कहा गया है कि विभाग ने इससे पहले उर्वरक खरीद से जुड़ी इकाइयों पर छापेमारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग ने दिल्ली के एक कारोबारी घराने पर छापेमारी में कथित रूप से 1,000 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला पकड़ा है।केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को यह जानकारी देते हुये कहा कि इस समूह के तार वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले से जुड़े हैं।

आयकर विभाग ने दिल्ली के एक कारोबारी घराने पर छापेमारी में कथित रूप से 1,000 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला पकड़ा है। यह समूह हवाला सौदे को लेकर विभाग की जांच के घेरे में है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को यह जानकारी देते हुये कहा कि इस समूह के तार वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले से जुड़े हैं।

सीबीडीटी ने बयान जारी कर कहा है कि जिस कारोबारी समूह पर छापेमारी की गई है वह ई-गवर्नेंस परियोजनाओं और वित्तीय सेवाओं से जुड़ा है। हालांकि, बयान में इस समूह की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह अलंकित समूह है, जिसकी देश के कई शहरों और दुबई में मौजूदगी है।

हालांकि, कंपनी से इन आरोपों पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। बयान में कहा गया है कि छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर कर चोरी को स्थापित करने वाले कई प्रमाण मिले हैं।

सीबीडीटी ने कहा कि समूह ने बेहिसाबी धन को इधर उधर करने के लिए दिल्ली और कोलकाता में मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल किया। इसमें कहा गया है कि विभाग ने इससे पहले उर्वरक खरीद से जुड़ी इकाइयों पर छापेमारी की थी।

बयान में कहा गया है, ‘‘जांच से यह तथ्य सामने आया है कि दुबई में दुबई के आपरेटर राजीव सक्सेना की मुखौटा कंपनियों के माध्यम से बड़ी मात्रा में कमीशन जुटाया गया। सक्सेना वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में भी आरोपी हैं। सक्सेना को 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में धन शोधन और भ्रष्टाचार को लेकर दुबई से प्रत्यर्पित किया गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं