लाइव न्यूज़ :

बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों की जवाबदेही और जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए : जयशंकर

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि व्यापक शक्ति और प्रभाव रखने वाली बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए और उन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए ।

जयशंकर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब नये आईटी नियमों सहित विविध मुद्दों पर अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर और भारतीय प्रशासन के बीच तनाव बढ़ रहा है ।

इंडिया ग्लोबल फोरम को डिजिटल माध्यम से ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के साथ संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने यह बात कही । उन्होंने कहा कि विश्व के विभिन्न देशों की तरह से भारत में भी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के बारे में सघन बहस चल रही है । उन्होंने साथ ही कहा कि इससे कोई इंकार नहीं करता है कि ये प्रगति की ताकतें हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘किंतु लोकतांत्रिक समाज में हमें अपने आप से यह पूछना होगा, बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों (मौजूद) हैं, यह हमारे जीवन मे है, (इनकी उपस्थिति) स्पष्ट रूप से मेरे जीवन में दिखती हैं। आपकी बड़ी उपस्थिति है, (किंतु) इसके साथ आने वाली जिम्मेदारी कहां है?’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ उनके पास काफी ताकत है लेकिन जवाबदेही कहां है? यह मुद्दा मात्र भारत तक ही सीमित नहीं है । ये हमारे आंकड़ों का उपयोग करते हैं, जैसा कि दुनिया भर में किया जाता है। ऐसे में आप अमेरिकी क्रांति की भावना के विपरीत हैं, (यानी) प्रतिनिधित्व तो होना चाहिए पर कराधान नहीं हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ये काफी गंभीर मुद्दे हैं जिन पर चर्चा करने की जरूरत है । मैं समझता हूं कि इन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता है और यह नहीं कहा जा सकता कि आपको सवाल नहीं उठाना चाहिए क्योंकि आप अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार कर रहे हैं । मैं समझता हूं कि यह उनके हितों को साधता है । ’’

विदेश मंत्री ने कहा कि इन मुद्दों के विविध आयाम हैं जिसमें राजनीतिक पहलू एवं प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रभाव शामिल हैं । उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ये मुद्दे हैं, क्योंकि आज बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने जो किया है..उसे एक पक्ष प्रशासन से जुड़े विषय के रूप में देखता है, एक लोकतांत्रिक मुद्दे के रूप में, एक राजनीतिक मुद्दे के रूप में.. मैं तो यही यही कहूंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य (बात) है कि उस प्रभाव को देखा जाए जो वे डालती हैं। अंतरराष्ट्रीय संबंध राज्य आधारित पक्षों से तय होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो