लाइव न्यूज़ :

संसद में किसानों की मांग उठाने के लिए सांसदों को 'पीपुल्स व्हिप' जारी किया : एसकेएम

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बुधवार को कहा कि किसान यूनियनों के प्रधान संगठन ने मानसून सत्र के दौरान संसद में केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की मांग के लिए सभी सांसदों को 'पीपुल्स व्हिप' (जनता का व्हिप) जारी किया है।

आंदोलनकारी किसानों ने कहा कि 22 जुलाई से मानसून सत्र के अंत तक संसद के बाहर उनका विरोध शांतिपूर्ण होगा। अगला लक्ष्य उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आंदोलन को मजबूत करने का बताते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन दोनों राज्यों के जिलों में एक से 25 अगस्त तक बैठकें होंगी और उसके बाद पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में 'महापंचायत' होगी।

राजेवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एसकेएम ने एक 'पीपुल्स व्हिप' जारी किया है जो लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को दिया जाएगा।

एक अन्य किसान नेता ने कहा, ‘‘22 जुलाई से मानसून सत्र के अंत तक हर दिन 200 किसान संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अगर सरकार हमें गिरफ्तार कराती है, तो वह कर ले, और अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम शाम को दिल्ली की सीमाओं पर लौटे जाएंगे और अगले दिन फिर आएंगे।’’

नेताओं ने अपने साथी प्रदर्शनकारियों, विशेष रूप से जो संसद के बाहर प्रदर्शन करने जाएंगे उनसे "शांतिपूर्ण विरोध" सुनिश्चित करने के लिए फोटो और आधार कार्ड सहित अपनी पहचान का विवरण प्रस्तुत करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?