लाइव न्यूज़ :

मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों के मुद्दे को गंभीरता से लिया गया है: आयोग

By भाषा | Updated: October 13, 2021 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने बुधवार को कहा कि सरकार ने सार्वजनिक मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में रिक्त पदों के मुद्दे को गंभीरता से लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्य सचिवों की होने वाली बैठक के दौरान इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

एनएमसी के चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के संबंधित प्रभारी को लिखे पत्र में कहा है कि उन्होंने पाया है कि उनके कई विभाग कई वर्षों से खाली हैं।

एनएमसी के सदस्य प्रोफेसर जी सूर्यनारायण राजू ने 11 अक्टूबर को लिखे पत्र में कहा, ''कॉलेज/संस्थान शिक्षकों की आवश्यक योग्यता के बिना ही स्नातक, स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर रहे हैं। हमने यह भी पाया है कि डॉक्टरों के शिक्षण और प्रशिक्षण के मानक को बरकरार रखने के विभागों के पास आवश्यक और जरूरी उपकरणों की कमी है।''

ऐसे में एनएमसी ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों व संस्थानों के डीन/प्रधानाचार्य/निदेशक को उनके यहां कर्मचारियों के रिक्त पदों और उपकरणों की कमी के मुद्दों को 24 घंटे के अंदर उठाने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू