लाइव न्यूज़ :

संसद में उठा डाक्टरों पर हमले का मुद्दा, बीजेपी सदस्य ने कहा- कोर्ट में होनी चाहिए त्वरित सुनवाई 

By भाषा | Updated: June 21, 2019 15:01 IST

महात्मे ने मांग की कि अस्पतालों में ‘‘पैनिक बटन’’ की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि आवश्यकता होने पर अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जा सके। अन्नाद्रमुक की विजिला सत्यनाथन ने कावेरी नदी के पानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र से कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण का नियंत्रण अपने हाथों में लेने की मांग की।

Open in App

राज्यसभा में शुक्रवार को भाजपा के एक सदस्य ने पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में डाक्टरों पर हमले का मुद्दा उठाया और मांग की कि ऐसे मामलों की सुनवाई त्वरित अदालतों में होनी चाहिए। भाजपा के विकास महात्मे ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार इस मुद्दे से ठीक से नहीं निपट सकी। तृणमूल कांग्रेस सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने महात्मे की बात पर आपत्ति जताने का प्रयास किया लेकिन सभापति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।

महात्मे ने मांग की कि अस्पतालों में ‘‘पैनिक बटन’’ की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि आवश्यकता होने पर अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जा सके। अन्नाद्रमुक की विजिला सत्यनाथन ने कावेरी नदी के पानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र से कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण का नियंत्रण अपने हाथों में लेने की मांग की।

उन्होंने तमिलनाडु में पानी की समस्या का जिक्र करते हुए नदी के पानी का वितरण किए जाने की मांग की। शून्यकाल में ही भाकपा के डी राजा ने आरोप लगाया कि केंद्र तमिल भाषा को तवज्जो नहीं दे रहा है और आकाशवाणी में भारतीय भाषा इकाइयों को बंद किया जा रहा है। कांग्रेस के टी सुब्बीरामी रेड्डी ने मांग की कि सरकारी इमारतों में आग की घटनाओं पर काबू के लिए जरूरी नियम बनाए जाएं।

 उन्होंने पिछले दिनों सूरत के एक कोचिंग संस्थान और राजधानी के करोलबाग इलाके में एक होटल में आग लगने की घटनाओं का जिक्र किया। शून्यकाल में ही तृणमूल कांग्रेस की शांता छेत्री, इनेलो के राम कुमार कश्यप आदि ने भी लोक महत्व के अलग अलग मुद्दे उठाए।

टॅग्स :संसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया