लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में उठा पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा

By भाषा | Updated: July 30, 2019 00:51 IST

इंदौर से भाजपा के सांसद शंकर लालवानी ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। वहां हिंदू बच्चियों का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है। मंदिर और गुरुद्वारे तोड़े जा रहे हैं।

Open in App

लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रह अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से इस विषय को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने और पड़ोसी देश में इस तरह की चीजों को बंद कराने के लिये कदम उठाने की मांग की ।

इंदौर से भाजपा के सांसद शंकर लालवानी ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। वहां हिंदू बच्चियों का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है। मंदिर और गुरुद्वारे तोड़े जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों में एक दूसरे के अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों के संरक्षण के लिए समझौता है लेकिन पड़ोसी देश वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा है। सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस विषय को उठाना चाहिए और पाकिस्तान में यह सब बंद कराने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।

भाजपा के जामयांग नामग्याल ने करगिल युद्ध के समय सेना को सूचना देने में अहम भूमिका निभाने वाले ताशी नामग्याल और अन्य असैन्य नागरिकों को भी श्रेय दिये जाने की मांग की । साथ ही उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जब युद्ध के समय विभिन्न भूमिका निभाने वाले आम नागरिकों का कोई वर्गीकरण नहीं होता, इसी तरह से असैन्य लोगों को पोर्टर आदि के तौर पर नियुक्ति के लिए आयु, कद आदि वर्गीकरण नहीं होना चाहिए।

नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी ने कहा कि कश्मीर में सीआरपीएफ की 100 कंपनियां तैनात की जा रही हैं जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। इस पर भाजपा सदस्य उन्हें टोकते नजर आए। कांग्रेस के रवनीत सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब की कथित बेअदबी का मुद्दा उठाया। शिवसेना के राहुल शिवाले, भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, पंकज चौधरी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल तथा कई अन्य सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाए। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता