इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक ने तीन साल पहले जहर दिये जाने का दावा किया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 01:58 IST2021-01-06T01:58:27+5:302021-01-06T01:58:27+5:30

ISRO's top scientist claimed to be poisoned three years ago | इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक ने तीन साल पहले जहर दिये जाने का दावा किया

इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक ने तीन साल पहले जहर दिये जाने का दावा किया

बेंगलुरु, पांच जनवरी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक शीर्ष वैज्ञानिक ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें तीन साल से अधिक समय पहले जहर दिया गया था।

तपन मिश्रा ने आरोप लगाया कि उन्हें 23 मई, 2017 को यहां इसरो मुख्यालय में पदोन्नति साक्षात्कार के दौरान घातक आर्सेनिक ट्राइऑक्साइड जहर दिया गया था।

उन्होंने कहा, ''दोपहर के भोजन के बाद ‘स्नैक्स’ में संभवत: डोसे की चटनी के साथ मिलाकर जहर दिया गया था।''

मिश्रा फिलहाल इसरो में वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं और इस महीने के अंत में सेवानिवृत होने वाले हैं। उन्होंने फेसबुक पर 'लॉंग केप्ट सीक्रेट' नामक से एक पोस्ट में यह दावा किया कि जुलाई, 2017 में गृह मामलों के सुरक्षाकर्मियों ने उनसे मुलाकात कर आर्सेनिक जहर दिये जाने के प्रति उन्हें सावधान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: ISRO's top scientist claimed to be poisoned three years ago

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे