लाइव न्यूज़ :

इसरो भविष्य के अभियानों के लिए हरित ईंधन के उपयोग की दिशा में कार्य कर रहा है : सिवन

By भाषा | Updated: March 27, 2021 00:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपने मानव अंतरिक्ष अभियान गगनयान के लिए हरित ईंधन का उपयोग किए जाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि इसरो भविष्य के अपने सभी अभियानों के लिए हरित ईंधन के उपयोग को लेकर कार्य कर रहा है।

इंडिया इकॉनोमिक कांक्लेव के एक सत्र के दौरान सिवन ने कहा कि भारत गगनयान मिशन के वास्ते कोको द्वीप पर ग्राउंड स्टेशन उपलब्ध कराने के लिए आस्ट्रेलिया के साथ बातचीत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इसरो वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की महत्वकांक्षा नहीं रखता।

सिवन ने कहा कि इसरो का प्राथमिक उद्देश्य देश की सेवा और अंतरिक्ष में अवसंरचना की आवश्यकताओं को पूरा करना है, ताकि देश में व्यापक स्तर पर सामाजिक-आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके।

हरित ईंधन के उपयोग पर पूछे गए एक सवाल पर इसरो प्रमुख ने कहा, '' अंतरिक्ष अभियानों के लिए हरित ईंधन का उपयोग किए जाने की आवश्यकता है। हम हरित ईंधन के जरिए ही गगनयान को उड़ाने जा रहे हैं। यह बेहद जरूरी है।''

उन्होंने कहा कि इसरो ने पहले ही हरित ईंधन के उपयोग वाले इंजन का विकास करना शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है