Chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग लाइव कब, कहां और कैसे देख सकेंगे आप? जानें यहां

By अंजली चौहान | Updated: August 23, 2023 15:08 IST2023-08-23T15:02:09+5:302023-08-23T15:08:47+5:30

इसरो ने पुष्टि की है कि मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 तय समय पर सही है और योजना के अनुसार शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरने का प्रयास करेगा।

isro When where and how will you be able to watch Chandrayaan-3 soft landing live learn here | Chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग लाइव कब, कहां और कैसे देख सकेंगे आप? जानें यहां

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

Highlightsइसरो की फेसबुक वेबसाइट से लाइव चंद्रयान लैंडिंग देखी जा सकती है इसरो के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं आप डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण होगा

Chandrayaan-3: दुनियाभर की नजर आज भारत के चंद्रयान 3पर टिकी हुई है। बुधवार, 23 अगस्त, 2023 की शाम को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग चांद पर होने वाली है। इसे लेकर हर भारतीय काफी उत्सुक है और इसरो ने पूरी तैयारी कर ली है। आज इसरो इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। अगर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रमा पर होती है तो यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। 

गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3 बुधवार, 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंडिंग के अपने अंतिम चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार है। यह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण के 40 दिन बाद चंद्र अंतरिक्ष पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा। इसरो ने पुष्टि की है कि मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 तय समय पर सही है और योजना के अनुसार लैंडिंग का प्रयास करेगा।

ऐसे में हर भारतीय इसकी सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए उत्सुक है और सभी चाहते हैं कि वह मिशन मून को लाइव देखें। हालांकि, कई लोगों को पता नहीं है कि वह कहां कैसे और कब चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग देखें?

जानकारी के अनुसार, चंद्रयान-3 की गतिविधियों और उसकी सॉफ्ट लैंडिंग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टीवी चैनलों पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) जिसमें लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) शामिल है बुधवार शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतरने वाला है।

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लाइव कब देखें?

लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण बुधवार शाम 5:20 बजे शुरू होगा। लैंडिंग की लाइव गतिविधियां 23 अगस्त को शाम 5:27 बजे से उपलब्ध होंगी।

कहां देखें लाइव?

चंद्रयान 3 के सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, उसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और सार्वजनिक प्रसारक डीडी नेशनल टीवी पर देखा जा सकता है। 

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए आप सीधे इसके लिंक पर जा सकते हैं। 

- इसके लिए आपको इसरो वेबकास्ट लाइव टेलीकास्ट लिंक https://www.isro.gov.in/LIVE_telecast_of_Soft_landing.html पर जाना होगा।

- इसरो वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर भी आप देख सकते हैं।

- इसरो का आधिकारिक यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UCw5hEVOTfz_AfzsNFWyNlNg?reload=9 के जरिए भी चंद्रयान की लैंडिंग देखी जा सकती है।

- इसरो फेसबुक चैनल https://www.facebook.com/ISRO/ के जरिए आप अपने फोन में लाइव इसे देख सकते हैं।

बता दें कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। साथ ही, भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। अगर मिशन सफल रहा, तो विक्रम लैंडर और रोवर एक चंद्र दिवस तक जीवित रहेंगे, जो पृथ्वी पर 14 दिनों के बराबर है।

Web Title: isro When where and how will you be able to watch Chandrayaan-3 soft landing live learn here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे