लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय, इजराइली अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ उच्च स्तर पर सहयोग करेगा इसरो

By भाषा | Updated: August 1, 2021 12:17 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक अगस्त भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) यूरोपीय एवं इजराइली अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उनके साथ वार्ता कर रहा है, ताकि एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाया जा सके और संभावित अवसरों की पहचान की जा सके।

अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने पिछले हफ्ते इजराइल अंतरिक्ष एजेंसी (आईएसए) के महानिदेशक एवी ब्लैसबेर्गर और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के महानिदेशक जोसेफ असचबैकर के साथ ऑनलाइन बैठकें कीं।

सिवन और ब्लैसबेर्गर ने छोटे उपग्रहों के लिए विद्युत प्रणोदन प्रणाली और जीईओ-एलईओ (भूतुल्यकाली पृथ्वी कक्षा- पृथ्वी की निचली कक्षा) ऑप्टिकल लिंक में सहयोग सहित जारी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।

इसरो ने एक बयान में बताया कि उन्होंने भारतीय प्रक्षेपक से इजराइली उपग्रहों का प्रक्षेपण और भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ एवं भारत-इजराइल के राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने के अवसर पर 2022 में एक उपयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने समेत भविष्य में एक साथ काम करने के संभावित अवसरों पर भी चर्चा की।

सिवन और असचबैकर ने पृथ्वी के पर्यवेक्षण, अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह नेविगेशन, अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरुकता और मानव अंतरिक्ष उड़ान में चल रही सहयोगात्मक गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा की।

नेटवर्क और मिशनों में आपस में सहयोग से संबंधित इसरो-ईएसए व्यवस्था पर हाल में हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता एक दूसरे के अंतरिक्ष यान मिशन का समर्थन करने के लिए जमीनी स्टेशन के उपयोग को सक्षम करेगा।

इसरो ने कहा, ‘‘उन्होंने विषयगत कार्य समूह बनाने पर सहमति जताई, जो इसरो एवं ईएसए के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के संभावित अवसरों की पहचान करने पर चर्चा करेंगे।’’

असचबैचर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं इसरो के साथ ईएसए के सहयोग को ईएसए के अंतरराष्ट्रीय एजेंडे में उच्च प्राथमिकता पर रखता हूं। भारत के अंतरिक्ष पोर्टफोलियो में विस्तार हो रहा है, इसलिए हमारी एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाने के बहुत अवसर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं