ISRO NVS02 Launch: इसरो ने नेविगेशन सैटेलाइट को कक्षा में किया स्थापित, सफल प्रक्षेपण साबित हुआ मील का पत्थर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 09:24 IST2025-01-29T09:24:45+5:302025-01-29T09:24:50+5:30

ISRO NVS02 Launch: जीएसएलवी-एफ15/एनवीएस-02 के सफल प्रक्षेपण के बाद, इसरो सचिव डीओएस/अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन एनवीएस-02 उपग्रह के महत्वपूर्ण लाभों पर प्रकाश डालते हुए एक भाषण दे रहे हैं।

ISRO NVS 02 Launch Navigation satellite placed in orbit ISRO 100th mission successful | ISRO NVS02 Launch: इसरो ने नेविगेशन सैटेलाइट को कक्षा में किया स्थापित, सफल प्रक्षेपण साबित हुआ मील का पत्थर

ISRO NVS02 Launch: इसरो ने नेविगेशन सैटेलाइट को कक्षा में किया स्थापित, सफल प्रक्षेपण साबित हुआ मील का पत्थर

ISRO NVS02 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को अपने ऐतिहासिक 100वें मिशन के तहत एक उन्नत नेविगेशन उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। बुधवार तड़के किया गया यह प्रक्षेपण इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन के नेतृत्व में पहला मिशन है। उन्होंने 13 जनवरी को पदभार संभाला था। इसके अलावा यह 2025 में इसरो का पहला मिशन है।

इससे पहले, इसरो ने अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया था। इस प्रयोग के तहत 30 दिसंबर, 2024 को प्रक्षेपण किया गया था जो अंतरिक्ष एजेंसी का 99वां मिशन था। नारायणन ने कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 2025 में इसरो का पहला प्रयास सफल रहा।

उन्होंने सफल प्रक्षेपण के बाद कहा कि उपग्रह को ‘‘आवश्यक (जीटीओ) कक्षा में सटीकता से स्थापित किया गया। यह मिशन 100वां प्रक्षेपण है जो एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’’

श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी रॉकेट के जरिए नेविगेशन उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए 27 घंटे की उल्टी गिनती मंगलवार को शुरू हुई थी और रॉकेट को बुधवार तड़के छह बजकर 23 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया।

Web Title: ISRO NVS 02 Launch Navigation satellite placed in orbit ISRO 100th mission successful

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे