लाइव न्यूज़ :

लॉन्च होने के 48 घंटे के भीतर जीसैट-6ए सैटेलाइट से टूटा इसरो का सम्पर्क

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 1, 2018 15:43 IST

इसरो के बयान के मुताबिक शुक्रवार (30 मार्च) को सुबह 9.22 बजे तक उसका सैटेलाइट से सम्पर्क था। जीसैट-6ए सैटेलाइट का अपनी कक्षा में स्थापित होने से पहले ही इसरो से सम्पर्क टूट गया।

Open in App

भारतीय अंतरिक्ष संस्थान (इसरो) का जीसैट-6ए सैटेलाइट से सम्पर्क टूट गया है। इसरो ने ये सैटेलाइट गुरुवार (27 मार्च) को लॉन्च किया था। इसरो ने रविवार (एक अप्रैल) को जारी एक बयान में ये जानकारी दी। इसरो के बयान के मुताबिक शुक्रवार (30 मार्च) को सुबह 9.22 बजे तक उसका सैटेलाइट से सम्पर्क था। जीसैट-6ए सैटेलाइट का अपनी कक्षा में स्थापित होने से पहले ही इसरो से सम्पर्क टूट गया। रिपोर्ट के अनुसार सैटेलाइट अपनी पहली दो परिक्रमाएँ पूरी कर चुका था लेकिन तीसरे और अंतिम कक्षा में पहुँचने से पहले ही उससे इसरो के नियंत्रण कक्ष का सम्पर्क टूट गया।

जीसैट-6ए भारत का स्वदेश निर्मित उपग्रह है। इसरो के अनुसार इसे बनाने में 270 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। ये सैटेलाइट हाथ में लिए जाने उपकरणों तक सिग्नल भेज सकता था। जीसैट-6ए में अब तक इसरो के सभी उपग्रहों से बडा़ एंटीना लगा हुआ था। अभी तक इसरो के वैज्ञानिक ये नहीं समझ पाएं हैं कि जीसैट-6ए के साथ क्या गड़बड़ी हुई है। ये भी साफ नहीं है कि ये सैटेलाइट इसरो के नियंत्रण में दोबार वापस आ सकेगा या नहीं।  

इसरो के मुताबिक जीसैट-6ए को डाटा के दोनों तरफ से आदान-प्रदान संभव हो सके। इसके माध्यम से डाटा, वॉयस या वीडियो डाटा ट्रांसमिट हो सकता है। इसरो के अनुसार इसकी मदद से देश के किसी भी कोन से हाथ में पकड़े जा सकने लायक उपकरण से भी डाटा का लेन-देन संभव हो जाता। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) इस हैंड-हेल्ड डिवाइसको अंतिम रूप दे रहा है जो जीसैट-6ए से डाटा लेने में सक्षम होगा। इस डिवाइस को सुदूरवर्ती इलाकों में तैनात सुरक्षाकर्मियों को दिए जाने की योजना है। 

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनडीआरडीओइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह