लाइव न्यूज़ :

इसरो ने ऊंचाई पर वायु में अंतर एवं प्लाज्मा डायनेमिक्स के अध्ययन के लिए रॉकेट प्रक्षेपित किया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:24 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 मार्च भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ऊंचाई के साथ हवाओं में आने वाले अंतर और प्लाज्मा गतिकी (डायनेमिक्स) का अध्ययन करने के लिए श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक परिज्ञापी रॉकेट (साउंडिंग रॉकेट) प्रक्षेपित किया है।

इसरो के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय के मुताबिक , संगठन ने परिज्ञापी रॉकेटों की श्रृंखला विकसित की है जिसे रोहिणी श्रृंखला कहते हैं और इनमें से आरएच-200, आरएच-300 और आरएच-560 महत्वपूर्ण हैं। ये नाम इन रॉकेटों के व्यास को मिलीमीटर में इंगित करते हैं।

इसरो ने ट्वीट किया, ‘‘ आज (शुक्रवार को) श्रीहरिकोटा स्थित एसडीएससी एसएचएआर से परिज्ञापी रॉकेट (आरएच-560) को ऊंचाई के साथ हवा और प्लाज्मा गतिकी में आने वाले अंतर का अध्ययन करने के लिए प्रक्षेपित किया गया।’’

परिज्ञापी राकेट एक या दो चरण वाले ठोस प्रणोदक राकेट हैं जिनका अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए और ऊपरी वायुमंडलीय क्षेत्रों के अन्‍वेषण हेतु उपयोग किया जाता है।

परिज्ञापी रॉकेट, प्रक्षेपण यान और उपग्रह की उप प्रणाली आदि के परीक्षण के लिए भी वहनीय मंच उपलब्ध कराते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो