लाइव न्यूज़ :

‘जिसैट-1’ के प्रक्षेपण की तैयारियों में जुटा है इसरो

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 फरवरी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पृथ्वी पर नजर रखने वाले उपग्रह ‘जिसैट-1’ के प्रक्षेपण की तैयारियों में जुटा है। इस मिशन को ऐसे समय शुरू जाएगा जब 28 फरवरी को पीएसएलवी-सी 51 मिशन को भी अंजाम दिया जाना है।

‘जिसैट-1’ को जीएसएलवी-एफ 10 रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया जाएगा। इस उपग्रह को पिछले साल पांच मार्च को प्रक्षेपित किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे निर्धारित समय से एक दिन पहले टाल दिया गया था।

अंतरिक्ष सचिव एवं इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि तकनीकी मुद्दों का समाधान कर लिया गया है और प्रक्षेपण में विलंब कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से हुआ जिसकी वजह से सामान्य कार्य प्रभावित हुआ।

इसरो के सूत्रों ने कहा कि अब यह प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से मार्च के अंत में या अप्रैल के शुरू में किया जा सकता है।

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार ‘जिसैट-1’ निरंतर अंतराल पर भारतीय उपमहाद्वीप की निगरानी करता रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह