लाइव न्यूज़ :

अगली पीढ़ी का खगोल विज्ञान उपग्रह विकसित करने की संभावना तलाश रहा है इसरो

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 सितंबर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगली पीढ़ी का खगोल विज्ञान उपग्रह विकसित करने की संभावना तलाश रहा है।

खगोल विज्ञान के लिए समर्पित इसरो का पहला मिशन एस्ट्रोसैट 28 सितंबर, 2015 को शुरू किया गया था। मंगलवार को इसके संचालन के छह साल पूरे हो गए।

अंतरिक्ष एजेंसी में शीर्ष विज्ञान समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत ए एस किरण कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''यह (एस्ट्रोसैट) मिशन कुछ और वर्षों तक चलने की उम्मीद है।''

कुमार इसरो के तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में मिशन टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, ''हम कुछ और परिणाम आने की उम्मीद कर सकते हैं जो पथप्रदर्शक होंगे।''

इसरो द्वारा एस्ट्रोसैट -2 लॉन्च करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एस्ट्रोसैट -2 नहीं बल्कि अगली पीढ़ी का खगोल उपग्रह विकसित करने की संभावना तलाशी जा रही है। यह सबकुछ योजना पर निर्भर करता है। इस (एस्ट्रोसैट) पर अलग तरीके से काम करने पर भी विचार चल रहा है।

इसरो के अधिकारियों के अनुसार, एस्ट्रोसैट के डेटा का व्यापक रूप से खगोल विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के अध्ययन के लिए उपयोग किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह