लाइव न्यूज़ :

इसरो ने पीएसएलवी-सी51 के प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास पूरा किया, दो उपग्रह हटाए गए

By भाषा | Updated: February 25, 2021 18:55 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 फरवरी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 28 फरवरी को प्रक्षेपित किये जाने वाले पीएसएलवी-सी 51 मिशन के प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया।

भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी51) को रविवार सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, एसएचएआर के पहले लॉन्च पैड से प्रक्षेपित होगा। यह अपने साथ प्राथमिक उपग्रह ब्राजील के एमाजोनिया-1 के अलावा 18 अन्य उपग्रहों को भी लेकर जाएगा।

अंतरिक्ष एजेंसी के बेंगलुरु स्थिति मुख्यालय ने पांच फरवरी को घोषणा की थी कि मुख्य उपग्रह के साथ 20 और उपग्रह भी होंगे।

भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप ‘पिक्सल’ ने दो दिन पहले घोषणा की थी कि “सॉफ्टवेयर संबंधी कुछ कारणों” के चलते उसका पहला उपग्रह ‘आनंद’ पीएसएलवी-सी51 रॉकेट के साथ प्रक्षेपित नहीं होगा।

इसरो ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की कि उसका नैनो सेटेलाइट आईएनएस-2डीटी भी इस मिशन का हिस्सा नहीं होगा।

इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जी नारायणन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “आईएनएस-3टीडी में कुछ तकनीकी समस्या थी और वह पीएसएलवी-सी51 की इस उड़ान के साथ नहीं जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू