लाइव न्यूज़ :

इसरो, सीबीएसई और एआईएम ने स्कूली छात्रों के लिए ‘‘स्पेस चैलेंज’’ शुरू किया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर नीति आयोग के तहत अटल नवाचार मिशन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के साथ मिलकर देश भर के स्कूली छात्रों के लिए ‘अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) स्पेस चैलेंज 2021’ प्रतियोगिता की शुरूआत की।

इस प्रतियोगिता की शुरूआत करते हुए अटल नवाचार मिशन (एआईएम) के निदेशक डा. चिंतन वैष्णव ने कहा कि एटीएल स्पेस चैलेंज का मकसद युवा छात्रों में अंतरिक्ष क्षेत्र के प्रति जागृति पैदा करने के लिए नवाचार को बढ़ावा देना है ।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल छात्रों को अंतरिक्ष के बारे में जानकारी मिलेगी बल्कि वे कुछ ऐसा सृजित कर सकेंगे जिसका उपयोग अंतरिक्षत कार्यक्रम में हो सकेगा ।

वैष्णव ने कहा कि इसका उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि छठवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को डिजिटल युग और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से जुड़ी समस्याओं का समाधन निकालने और नवाचार करने का खुला मंच प्राप्त हो सके ।

नीति आयोग के बयान के अनुसार, एटीएल स्पेस चैलेंज 2021 स्कूली छात्रों के लिये ऐसी प्रतियोगिता है जिसे भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के अवसर पर मनाये जा रहे ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ से जोड़कर आयोजित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल