लाइव न्यूज़ :

इजराइल की पुलिस ने यरुशलम में संदिग्ध फलस्तीनी हमलावर को मार गिराया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:43 IST

Open in App

यरुशलम, 10 सितंबर (एपी) यरुशलम में शुक्रवार को इजराइल की पुलिस की गोलीबारी में घायल संदिग्ध फलस्तीनी हमलावर की मौत हो गई। हमलावर ने पुलिस अधिकारियों पर कथित तौर पर चाकू से हमले का प्रयास किया था।

यरुशलम में हदाशा मेडिकल सेंटर के एक प्रवक्ता ने व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। फलस्तीन के मीडिया की खबरों में घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान यरुशलम में रहने वाले पेशे से डॉक्टर, हजेम जोलानी के तौर पर की गई है।

इससे पहले, इजराइल की पुलिस ने कहा कि यरुशलम के पुराने शहर में चाकू से हमले के प्रयास को नाकाम करने के दौरान एक अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बारे में यह नहीं बताया गया कि अधिकारी किस तरह घायल हुआ लेकिन कहा गया था कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इजराइल की जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों के समर्थन में फलस्तीनी नागरिकों के प्रदर्शन के कारण यरुशलम में तनाव काफी बढ़ गया है। इजराइल इस सप्ताह की शुरुआत में सुरंग बनाकर भागे छह फलस्तीनी लोगों की तलाश कर रहा है। इजराइल की जेल में बंद फलस्तीनी कैदियों को दूसरी जेलों में भेजने की कार्रवाई का विरोध भी हो रहा है। एक फलस्तीनी समूह ने कहा कि कैदी दूसरी जेल भेजे जाने का विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos