गुजरात: पीएम मोदी ने हवाईअड्डे पहुंच किया पीएम नेतन्याहू का स्वागत
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 17, 2018 12:26 IST2018-01-17T11:32:20+5:302018-01-17T12:26:42+5:30
इजराइली पीएम बेजांमिन नेतन्याहू छह दिन के भारत दौरे पर हैं।

गुजरात: पीएम मोदी ने हवाईअड्डे पहुंच किया पीएम नेतन्याहू का स्वागत
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू बुधवार (17 जनवरी) को अहमदाबाद पहुंचे। हवाईअड्डे पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों का स्वागत किया। हवाईअड्डे से दोनों देशों के प्रधानमंत्री खुली जीप में रोड शो करते हुए महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का तक जाएंगे। इजराइली पीएम के स्वागत में अहमदाबाद के एक स्कूल के बच्चे इजराइली फोक डान्स पेश करेंगे। दोनों देशों के प्रधानमंत्री उद्यमिता केंद्र व बागवानी केंद्र का दौरा करेंगे। इजराइली प्रधानमंत्री रविवार (15 जनवरी) को भारत के छह दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
आठ किलोमीटर लंबे इस रोड शो के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। इजरायली सुरक्षा कर्मी भी सुरक्षा में लगे रहेंगे। एक किलोमीटर की परिधि को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। रास्ते में बनाए गए स्टेज पर तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें गुजरात की संस्कृति को दिखाया जाएगा। दोनों प्रधानमंत्री बीस मिनट आश्रम में बिताएंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के रोड शो का वीडियो-
#WATCH PM Modi and Israel PM Netanyahu's roadshow in Ahmedabad https://t.co/eAE0jWc46u
— ANI (@ANI) January 17, 2018
अहमदाबाद नगर निगम और गुजरात सरकार ने रास्ते में पचास जगहों पर स्टेज सजाए हैं जहां लोग इनका स्वागत करेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा।
#Gujarat Israel PM Netanyahu and his wife Sara Netanyahu arrive in Ahmedabad, received by Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/QzTwtpdqMl
— ANI (@ANI) January 17, 2018
दोनों प्रधानमंत्री बावला स्थित 'आई क्रिएट' केंद्र जाएंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। यहां वे उद्योगपतियों के साथ दोपहर का भोजन लेंगे। यहां से दोनों नेता अपराह्न दो बजे प्रांतिज स्थित बागवानी केंद्र जाएंगे।