लाइव न्यूज़ :

इजराइली दूतावास विस्फोट मामला: गिरफ्तार चारों छात्र 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

By भाषा | Updated: June 25, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून राजधानी दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास गत जनवरी में हुए विस्फोट के सिलसिले में लद्दाख से गिरफ्तार चार छात्रों को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन छात्रों को बृहस्पतिवार को करगिल से गिरफ्तार किया गया था और ट्रांसिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था।

29 जनवरी को लुटियंस दिल्ली स्थित इजराइल के दूतावास के पास बेहद कम तीव्रता का एक आईईडी विस्फोट हुआ था। हालांकि विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ था।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित इजराइली दूतावास से करीब 150 मीटर की दूरी पर हुए इस विस्फोट में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं।

पुलिस के मुताबिक इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए छात्रों की पहचान नाजिर हुसैन (26), जुल्फिकार अली वजीर (25), अयाज हुसैन (28) और मुजम्मिल हुसैन (25) के रूप में हुई है। सभी छात्र लद्दाख के कारगिल जिले के थांग गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "बृहस्पतिवार को चारों छात्रों को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।"

उन्होंने बताया कि ये छात्र पिछले वर्ष नवंबर में दिल्ली आए थे और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विस्फोट के दिन चारों दिल्ली में ही मौजूद थे और उनके मोबाइल फोन बंद मिले थे।

इस मामले की जांच पहले दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा कर रही थी। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दो फरवरी को इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी थी।

हाल में एनआईए ने सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देने वाले दो लोगों की पहचान करने वाले के लिए 10-10 लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos