लाइव न्यूज़ :

इजराइल, हमास में शत्रुता समाप्त कराने के लिए अग्र-सक्रियता से काम करे भारत : कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि भारत को इजराइल और हमास के बीच शत्रुता समाप्त कराने तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हस्तक्षेप से शांति बहाल कराने की दिशा में सक्रियता से काम करना चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि ईद के पवित्र त्योहर के अवसर पर भड़की हिंसा दुखद है और विश्व के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस इजराइल और हमास के बीच शत्रुता के तत्काल खात्मे का आग्रह करती है और शांति बहाली के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के तत्काल हस्तक्षेप का आह्वान करती है। मुद्दा नैतिक और मानवीय-दोनों पहलुओं से जुड़ा है। यूएनएससी का सदस्य होने के नाते भारत को इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सक्रियता से काम करना चाहिए।’’

शर्मा ने कहा कि फलस्तीन के लोगों को एक सुरक्षित माहौल में गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है। यह, समान रूप से इजराइल के सभी लोगों का भी अधिकार है।

उन्होंने कहा कि अल अस्का मस्जिद में बिना किसी प्रतिबंध के इबादत करने के फलस्तीनी लोगों के अधिकार का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए और इसका उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए।

शर्मा ने एक बयान में कहा कि यरूशलम में हुईं योजनाबद्ध घटनाएं घृणित हैं और इनकी वजह से तनाव तथा हिंसा भड़की।

कांग्रेस ने कहा कि संघर्ष के भड़कने, गाजा पर हवाई हमलों और हमास द्वारा किए गए रॉकेट हमलों से निर्दोष लोगों की जान गई है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की, तथा अनेक आम नागरिक घायल भी हुए हैं।

पार्टी ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को हुए भारी नुकसान से कठिनाइयां और बाधाएं उत्पन्न हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?