लाइव न्यूज़ :

भारत में पृथक रहने वाली आबादी कोविड-19 के प्रति संवेदनशील: अनुसंधानकर्ता

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:07 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 अक्टूबर तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित सेंटर फॉर डीएनए फिंगर प्रिंटिंग एंड डायग्‍नोस्टिक्‍स और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि अंडमान द्वीप वासियों जैसे पृथक रहने वाले और मूल निवासियों के जीनोम में दीर्घ डीएनए समयुग्मक है और उनके कोविड-19 के प्रति अधिक संवेदनशील होने की संभावना है।

सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेलुलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि कोरोना वायरस ने दुनियाभर के विभिन्न जातीय समूह को प्रभावित किया है और हाल के अध्ययन से पता चला है कि ब्राजील के मूल निवासियों के समूह कोविड-19 से व्यापक रूप से प्रभावित हुए हैं।

अनुसंधान सीडीएफडी (जो सीसीएमबी का हिस्सा है) के निदेशक कुमारसामी थंगराज, बीचएयू के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे और अन्य ने किया है। यह हाल में जर्नल ‘जीन्स एडं इम्यूनिटी’ में ऑनलाइन प्रकाशित हुआ है।

थंगराज ने अंडमान द्वीपवासियों की उत्पत्ति का पता लगाया था। उन्होंने कहा, “ हमने 227 जातीय आबादी के 1600 से ज्यादा व्यक्तियों के उच्च घनत्व जीनोमिक डेटा की जांच की। हमें ओन्गे, जारवा (अंडमान के आदिवासी) और कुछ अन्य लोगों में समयुग्मक जीनों की सन्निहित लंबाई की उच्च आवृत्ति मिली जो पृथक रहते हैं और सगोत्र विवाह का सख्ती से पालन करते है। इससे वे कोविड-19 संक्रमण के लिए काफी संवेदनशील हो गए।”

विज्ञप्ति के मुताबिक, अनुसंधानकर्ताओं ने एसीई2 (एंजियोटेंसिन-परिवर्तित एंजाइम 2) जीन स्वरूप का भी आकलन किया है जो लोगों को कोविड-19 के प्रति अतिसंवेदनशील बनाते हैं। उन्होंने पाया कि जारवा और ओन्गे आबादी में इन स्वरूपों की उच्च आवृत्ति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos