लाइव न्यूज़ :

क्या यह अघोषित आपातकाल नहीं है: राकांपा ने मीडिया घराने के खिलाफ आयकर छापों पर सवाल किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:35 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को मीडिया समूह दैनिक भास्कर के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी की आलोचना की और कहा कि लोगों को यह जानने की जरूरत है कि क्या यह "अघोषित आपातकाल" नहीं है।

राकांपा ने यह भी कहा कि इस मीडिया घराने ने ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विफलताओं की निडरता से खबर दी थी।’’

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कर चोरी के आरोप में दैनिक भास्कर और उत्तर प्रदेश स्थित हिंदी समाचार चैनल ‘भारत समाचार’ के खिलाफ कई शहरों में छापेमारी की। दैनिक भास्कर के मामले में भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद, नोएडा और देश के कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

राकांपा के प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘चूंकि पेगासस स्पाइवेयर के माध्यम से जासूसी की खबर सार्वजनिक की गई थी, इसलिए केंद्र सरकार ने उन लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है जो उन्हें उजागर कर रहे हैं। नवीनतम पीड़ित दैनिक भास्कर है, वे निडर होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की विफलताओं के बारे में खबर दे रहा है और इस मीडिया घराने की आवाज को दबाने और सच्चाई को छिपाने के लिए, उन पर आयकर द्वारा छापा मारा जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि समाचार चैनल भारत समाचार और उसके संपादक ब्रजेश के खिलाफ भी छापेमारी की जा रही है जो जो इन छापों को उजागर कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या यह अघोषित आपातकाल नहीं है? क्या यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हत्या नहीं है? क्या यह लोकतंत्र का डेथ वारंट नहीं है? भारत और यहां के लोगों को जवाब चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया