लाइव न्यूज़ :

असम पुलिस पर हमले के पीछे इस्लामी संगठन पीएफआई का हो सकता है हाथ : भाजपा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 14:46 IST

Open in App

गुवाहाटी, 24 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दरांग जिले में अतिक्रमण हटाने संबंधी अभियान के दौरान असम पुलिस कर्मियों पर हमला करने के लिए प्रदर्शनकारियों को उकसाने के पीछे इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) समेत ‘‘तीसरे पक्ष की राजनीतिक और अराजनीतिक ताकतों” का हाथ हो सकता है।

बृहस्पतिवार को जिले में सिपाझर राजस्व मंडल के अंतर्गत गोरुखुटी और अन्य गांवों में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान पुलिस और कथित अतिक्रमणकारियों के बीच झड़प में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए।

भाजपा के स्थानीय सांसद दिलीप सैकिया ने संवाददाताओं को बताया, “गोरुखुटी में, हमने पीएफआई के कामकाज करने से मिलता-जुलता तरीका देखा है। संगठन का मकसद केवल अशांति फैलाना है।”

इस्लामी संगठन पीएफआई को कई राज्यों में प्रतिबंधित कर दिया गया है और केंद्र इसे प्रतिबंधित संगठन घोषित करने की प्रक्रिया में भी जुटा हुआ है।

सैकिया ने कहा कि घटना के पीछे अन्य, “राजनीतिक और अराजनीतिक संगठन” भी हो सकते हैं और तथ्य जांच के दौरान धीरे-धीरे सामने आएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भबेश कलिता ने दावा किया कि बाहर से लोगों को एकत्र करने और पुलिस पर हमला करने की यह “पहले से रची गई साजिश” है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos