लाइव न्यूज़ :

इस्लामी विद्वान और ‘रहमानी 30’ के संस्थापक वली रहमानी का निधन

By भाषा | Updated: April 3, 2021 18:59 IST

Open in App

पटना, तीन अप्रैल विख्यात इस्लामी विद्वान और इमारत ए शरिया के प्रमुख वली रहमानी का यहां शनिवार को निधन हो गया।

उनकी जांच में एक सप्ताह से भी कम वक्त पहले कोविड-19 की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रहमानी 78 वर्ष के थे और बिहार के मुंगेर जिले के निवासी थे।

वह एक बार राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। रहमानी जिस अस्पताल में भर्ती थे उसके निदेशकों में से एक डॉ अब्दुल हई के अनुसार रहमानी ने आज सुबह अंतिम सांस ली।

डॉ हई ने पीटीआई-भाषा से कहा, “उन्हें तीन-चार दिन पहले भर्ती किया गया था। उनकी जांच में संक्रमण की पुष्टि होने से एक सप्ताह से भी कम वक्त पहले उन्होंने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था। टीके की दूसरी खुराक लेने के कम से कम दो सप्ताह बाद टीके का वास्तविक असर होता है।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रहमानी के बेटे को फोन कर संवेदना जताई और कहा कि रहमानी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

दिवंगत इस्लामी विद्वान के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को मुंगेर स्थित उनके मूल निवास स्थान में रविवार को दफन किया जाएगा।

रहमानी की तमाम उपलब्धियों में से एक ‘रहमानी 30’ नामक संस्थान की स्थापना है जहां मुफ्त में कोचिंग दी जाती है।

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ने भी ट्वीट कर अपने पूर्व महासचिव रहमानी के निधन की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!