लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में आईएसजेके आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 15, 2021 00:28 IST

Open in App

जम्मू, 14 अप्रैल जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस्लामिक स्टेट जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।

इस आतंकवादी संगठन के सदस्य की गिरफ्तारी से दस दिन पहले भी जम्मू के समीप झज्जर कोटली से उसके शीर्ष कमांडर मलिक उमैर उर्फ अब्दुल्ला को पकड़ा गया था। जम्मू कश्मीर में सक्रिय यह संगठन दुर्दात संगठन आईएस के नाम पर बनाया गया है।

जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने गिरफ्तार आईएसजेके आतंकी की पहचान आकिब बशीर पार्रे उर्फ अस्सदुल्लाह के रूप में की है जो उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के उनीसू गांव का रहने वाला है।

सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘ वह कश्मीर में आईएसजेके कमांडरों के निर्देश पर कश्मीर में उसके सदस्य के तौर पर काम रहा था।’’

इससे पहले अब्दुल्ला को चार अप्रैल को जम्मू पुलिस के विशेष अभियान दल ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर झज्जर कोटली से गिरफ्तार किया था। उसके पास एक पिस्तौल, आठ कारतूस, 1.13 लाख रूपये नकद मिले थे। वह कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपुरा गांव का रहने वाला है।

सिंह ने बताया कि पूछताछ में अब्दुल्ला से मिली जानकारी के आधार पर अस्सदुल्लाह को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल