लाइव न्यूज़ :

आईएसजेके का कमांडर जम्मू में गिरफ्तार,आतंकी हमले की साजिश नाकाम: आईजीपी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 00:11 IST

Open in App

जम्मू,चार अप्रैल जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने रविवार को कहा कि केन्द्र शासित क्षेत्र से इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर (आईएसजेके) के कमांडर को गिरफ्तार कर आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

सिंह ने बताया कि मलिक उमैर उर्फ अब्दुल्ला को जम्मू पुलिस के विशेष अभियान दल ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झज्जर कोटली से गिरफ्तार किया। वह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा गांव का रहने वाला है।

उन्होंने कहा,‘‘ पुख्ता सूचना के आधार पर शाम सात बजे के करीब उसे गिरफ्तार किया गया,उसके पास से आठ कारतूस और 1.13 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। उसे गिरफ्तार कर उसके संगठन द्वारा आतंकवादी हमले को अंजाम देने की कोशिश को विफल कर दिया गया है।’’

पुलिस अधिकारी के अनुसार एक आतंकवादी कमांडर के आने की संभावना संबंधी सूचना मिलने पर पुलिस ने झज्जर कोटली में तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया,‘‘ एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया गया। उसके बैग से एक पिस्तौल और नकद रुपए बरामद किए गए।’’

उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति आईएसजेके का कमांडर निकला, जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि केन्द्र शासित क्षेत्र में आतंकवादी हमला करने के लिए उसे हथियार और नकद रुपए मिले हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल