लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकी का खुलासा- राम मंदिर शिलान्यास के 1 महीने के भीतर थी बड़े हमले की तैयारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 22, 2020 15:05 IST

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने धौला कुआं के पास मुठभेड़ के बाद IEDs के साथ एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति एक हाई लेवल ISIS ऑपरेटिव है, उसके कब्जे से 30 बोर की पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए ISIS ऑपरेटिव को 8 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया।ISIS ऑपरेटिव से बरामद किए गए IEDs को सुरक्षा बलों ने रिज रोड के बुद्धा पार्क में डिफ्यूज किया।

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिज रोड इलाके से दिल्ली पुलिस ने कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से कथित रूप से जुड़े एक आतंकी को आईईडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद शुक्रवार (21 अगस्त) की रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आतंकी ने बताया इन वजहों से करना था हमला 

आतंकी से पूछताछ में अब ये बात सामने आई है कि आतंकी राम मंदिर शिलान्यास के 1 महीने के भीतर बड़े हमले की तैयारी कर रहा था। आतंकवादी ने यह भी बताया कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा में उपद्रवियों से वसूली, संपत्तियों की कुर्की के नए कानून बनाने को लेकर भी बदला लेने का प्लान था। आतंकी ने पूछताछ में यह भी बताया है कि यूपी पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए अल्पसंख्यक समुदाय के 47 अपराधियों का भी बदला लेना था। 

हाई लेवल ISIS ऑपरेटिव है गिरफ्तार व्यक्ति 

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति एक हाई लेवल ISIS ऑपरेटिव है, उसके कब्जे से 30 बोर की पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उस पर अन्य धाराओं के साथ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए ISIS ऑपरेटिव को 8 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया। 

ISIS के आतंकी की गिरफ्तारी के बाद नोएडा में भी अलर्ट

आईएसआईएस (ISIS) के आतंकी की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है जिसके बाद नोएडा में करीब 200 प्रवेश बिंदुओं पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (प्रथम) राजेश एस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने एक मुठभेड़ के बाद आईएसआईएस के आतंकी मोहम्मद युसूफ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि युसूफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों की रेकी की थी,तथा उसके कुछ साथी भागकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी कारण उसकी गिरफ्तारी के बाद यहां रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नोएडा में भी रेड एलर्ट के तहत संदिग्ध वाहनों की चेंकिग की जा रही हैं एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया