लाइव न्यूज़ :

ISIS आतंकी अबू मूसा ने सुनवाई के दौरान जज पर फेंका जूता, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: February 4, 2020 20:35 IST

यह जूता न्यायाधीश प्रसेनजीत बिस्वास को नहीं लगा और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के वकील तमल मुखर्जी इसके निशाने पर आ गए। मुखर्जी ने दावा किया कि हमले में वह घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देआईएसआईएस और जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) से कथित जुड़ाव के लिए 2016 में गिरफ्तार मूसा न्यायिक हिरासत में हैं।युवाओं को कट्टर बनाने में कथित भूमिका के लिए उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है।

आईएसआईएस के कथित आतंकी अबू मूसा ने मंगलवार को एक अदालत में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश पर जूता फेंक दिया। सख्त यूएपीए कानून के तहत उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है।

हालांकि, यह जूता न्यायाधीश प्रसेनजीत बिस्वास को नहीं लगा और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के वकील तमल मुखर्जी इसके निशाने पर आ गए। मुखर्जी ने दावा किया कि हमले में वह घायल हो गए। आईएसआईएस और जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) से कथित जुड़ाव के लिए 2016 में गिरफ्तार मूसा न्यायिक हिरासत में हैं और युवाओं को कट्टर बनाने में कथित भूमिका के लिए उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है।

आरोपी इससे पहले भी जेल में हिंसक बर्ताव कर चुका है। उसने जूता उछालने से पहले अदालत में चिल्लाकर कहा कि वह इंसानों के बनाए गए कानून में यकीन नहीं रखता और उसे इंसाफ नहीं मिलेगा । वर्ष 2018 में मूसा ने शहर की प्रेसीडेंसी जेल में एक जेल वार्डन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था ।

टॅग्स :कोलकाताएनआईएकोर्टआईएसआईएसआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया