लाइव न्यूज़ :

ISIS आतंकी अबू यूसुफ की पत्नी बोली, 'मैं मना करती थी लेकिन मेरे ऊपर वो सख्ती करते थे', पिता ने कहा- इस बार माफ कर दो

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 23, 2020 14:38 IST

दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के रिज रोड इलाके से आईएसआईएस (ISIS) के एक कथित आतंकवादी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ को गिरफ्तार कर उसके पास से आईईडी विस्फोटक बरामद किए थे। यह गिरफ्तारी शुक्रवार (21 अगस्त) रात को मुठभेड़ के बाद हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे अबू यूसुफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के बढ़या भैंसाही गांव का रहने वाला है। परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं।36 साल के आतंकवादी अबू यूसुफ के पास से 2 आईईडी बेस्ड प्रेशर कुकर बम, 1 सॉफिस्टिकेटड पिस्टल, 4 कार्टेज, 1 मोटरसाइकिल मिली जो चोरी की हो सकती है।

बलरामपुर: दिल्ली से गिरफ्तार किए गए ISIS आतंकी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के निवासी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ के घर से तफ्तीश के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक और कथित तौर पर फिदायीन हमले के लिए तैयार किया गया जैकेट बरामद किए गए हैं। आतंकी ने खुद ही कबूला था कि उसने आत्मघाती हमले के लिए बेल्ट भी तैयार कर रखी है। पुलिस और एटीएस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस मामले में अबू यूसुफ की पत्नी का बयान सामने आया है।  पत्नी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए अबू यूसुफ को मना भी किया था लेकिन उसने उसकी एक न सुनी।

अबू यूसुफ की पत्नी ने कहा है, लगभग दो साल से थोड़ा-थोड़ा कर के सामान (बारूद) लाते थे और एक खाली बक्से में रखते थे। मैं नहीं जानती कि इसकी ट्रेनिंग उन्होंने मोबाइल से ली या किसी और से और वो ये किसके लिए कर रहे थे। उनको बाबरी मस्जिद से कोई लगाव नहीं था।

पत्नी ने यह भी बताया, वो (अबू यूसुफ)  मेरे ऊपर सख्ती कर रहे थे कि किसी को मत बताना। मुझे बहुत अफसोस है। मेरे चार बच्चे हैं, मैं बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी। इस बार उनकी गलती को माफ कर दिया जाए।

अबू यूसुफ के पिता ने जानिए क्या कहा? 

अबु युसुफ के पिता ने कहा, अबु युसुफ की रीढ़ की हड्डी खिसकी हुई है जिसका 2 साल से लखनऊ में इलाज चल रहा है। वो शुक्रवार (21 अगस्त) को लखनऊ अपने मामा के बेटे की किडनी के इलाज के लिए गया था। उसने अपनी बहन को इतलाह किया कि वो उसके घर पर रुकेगा पर वहां पहुंचा नहीं और उसका फोन बंद आने लगा।

पिता ने कहा, मैंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। मुझे कुछ पता नहीं था वरना उसको रोकता, घर से निकाल देता। अब तो जो भी करेगी पुलिस करेगी। मैं चाहता हूं कि एक मर्तबा उसे माफी दे दें और वो दोबारा करे तो कुछ भी कर दीजिएगा।

अबू यूसुफ के भाई ने जानिए क्या कहा? 

अबु युसुफ का भाई आकिब ने कहा, मुझे ISIS के झंडे की पहचान नहीं है पर रात को झंडा देखा। काले रंग के झंडे पर सफेद रंग से अरबी में 'अल्लाह हू अकबर ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुन रसूलुल्लाह' लिखा था। वो सऊदी और अन्य जगहों पर रहे थे। 

कहां-कहां हमले की योजना थी आतंकी अबु युसुफ

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में गिरफ़्तार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी आतंकवादी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के एक महीने के भीतर आतंकी हमला करने की योजना थी। 

प्रवक्ता के मुताबिक पकड़े गए आतंकवादी ने यह भी बताया है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले साल के अंत में हुई हिंसा में उपद्रवियों से वसूली, संपत्तियों की कुर्की के नए क़ानून और राज्य में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अल्पसंख्यक समुदाय के 47 अपराधियों के मारे जाने का बदला लेने की भी तैयारी थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआईएसआईएसदिल्लीउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं