लाइव न्यूज़ :

15 अगस्त को दिल्ली में हमले की थी साजिश, ISIS आतंकी यूसुफ के घर 30kg विसफोटक सहित तबाही का जखीरा बरामद

By भाषा | Updated: August 23, 2020 18:56 IST

दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकवादी अबू यूसुफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के बढ़या भैंसाही गांव का रहने वाला है। परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं। 36 साल के आतंकवादी अबू यूसुफ के पास से 2 आईईडी बेस्ड प्रेशर कुकर बम, 1 सॉफिस्टिकेटड पिस्टल, 4 कार्टेज, 1 मोटरसाइकिल मिली जो चोरी की हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी के घर से एक भूरे रंग की जैकेट जिसमें तीन विस्फोटक पैकेट थे और चार विस्फोटक पैकेट वाले नीले रंग की चेक जैकेट बरामद की गई।दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड इलाके से संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आंतकी को गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी से आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार करने के दो दिन बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उसके घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और आईएसआईएस का एक झंडा बरामद किया है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के बधिया भैसाही गांव निवासी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ के पास से शुक्रवार को दो प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुए हैं। उसे दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शुक्रवार रात धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड इलाके से संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ की टीम उसे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के बधिया भैसाही गांव ले गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके घर से एक भूरे रंग की जैकेट जिसमें तीन विस्फोटक पैकेट थे और चार विस्फोटक पैकेट वाले नीले रंग की चेक जैकेट बरामद की गई। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त(विशेष प्रकोष्ठ) पी एस कुशवाह ने कहा, “उसकी जैकेट की हर विस्फोटक पैकेट को निकाल दिया गया है। हर पैकेट में पारदर्शी टेप से विस्फोटक को बांधा गया था। इसके अलावा उसके घर से एक कार्डबोर्ड शीट मिली जिसपर बिजली के तार और बॉल बेयरिंग चिपकाई गईं थी।”

उन्होंने बताया कि खान की राष्ट्रीय राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके में ‘‘लोन वुल्फ ’’ हमला करने की साजिश थी। डीसीपी ने कहा, "उसके घर से आईएसआईएस का एक झंडा, लगभग तीन किग्रा विस्फोटक के साथ एक चमड़े की बेल्ट, चार अलग-अलग पॉलीथीन में आठ से नौ किलोग्राम विस्फोटक, पारदर्शी टेप से बांधे गए बिजली के तार और विस्फोटक वाले तीन बेलनाकार धातु के बक्से और बॉल बेयरिंग चिपकाए गए दो और बक्से बरामद किए गए।"

उसके घर से बरामद अन्य सामग्रियों में एक लकड़ी का टूटा हुआ बक्सा (निशाना लगाने के अभ्यास के लिए), विभिन्न व्यास के 30 बॉल बेयरिंग, बॉल बेयरिंग के 12 छोटे डिब्बों का एक पैकेट, चार वोल्ट की दो और नौ वोल्ट की एक लिथियम बैटरी, बेलनाकार धातु के दो बक्से आदि शामिल थे। कुशवाह ने कहा, "बिजली के तारों से जुड़े हुए दो लोहे के ब्लेड, एक तार कटर, दो मोबाइल चार्जर, बिजली के तार से जुड़ी एक टेबल अलार्म घड़ी और एक काले रंग का टेप भी बरामद किया गया।" गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

कुशवाह ने बताया कि खान ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवादी हमले की साजिश रची थी, लेकिन भारी सुरक्षा इंतजामों के चलते वह ऐसा नहीं कर पाया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि खान (36) पर पिछले वर्ष से नजर रखी जा रही थी। ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि खान पहले यूसुफ अल हिंदी के संपर्क में था जो 2017 में सीरिया में मारा गया। उसके बाद वह पाकिस्तानी नागरिक अबू हुजैफा के संपर्क था जो जुलाई 2019 में अफगानिस्तान में ड्रोन हमले में मारा गया। बाद में उसके एक और आका ने उसे हमला करने के लिए निर्देश दिया। दिल्ली की एक अदालत ने आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी को शनिवार को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। 

टॅग्स :आईएसआईएसदिल्लीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन